ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पटना में आज: यातायात प्रतिबंधों से हो सकती है परेशानी, डाकबंगला से गांधी मैदान जाना मुश्किल

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN),पटना : राजधानी पटना में आज राजद की ओर से आयोजित रैली की समाप्ति और यातायात सामान्य होने तक यदि बहुत जरूरी नहीं हो, तो लोग घर से निकलने से बचें, क्योंकि रैली के दौरान लगे यातायात प्रतिबंधों के कारण आपको आने-जाने में असुविधा हो सकती है. 

खासकर डाकबंगला से गांधी मैदान की ओर जाना अधिक मुश्किल होगा क्योंकि रैली में भाग लेनेवाले लोगों की सुविधा के मद्देनजर  डाकबंगला के आगे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. यातायात पुलिस ने सुबह छह बजे से रैली समाप्ति  और यातायात के सामान्य होने तक सार्वजनिक यात्री वाहनों के साथ-साथ  निजी वाहनों के आवागमन पर  भी कई  प्रकार के प्रतिबंध लगाये हैं. हालांकि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया है. केवल एंबुलेंस, आपातकालीन वाहनों, हरा व लाल पासधारक वाहनों और प्रशासनिक वाहनों को इससे छूट होगी.