नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया। बिहार राज्य ग्रामीण विद्युत फ्रेंचाइजी कामगार संघ द्वारा नवगछिया स्थित सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय परिसर में नई कंपनी के विरोध में शनिवार को एकदिवसीय धरना दिया गया। जिसका नेतृत्व भागलपुर के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने किया।
मौके पर जिला सचिव सरोज कुमार सुमन, जिला सह अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, जिला सह सचिव राजीव झा के अलावा मुस्ताक अहमद, गोविंद शर्मा, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, दिलीप रजक, विवेकानंद कुमार, अमरेश झा सहित सभी रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी मौजूद थे।
इन लोगों ने अपने राज्य स्तरीय नौ सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। जिसका स्मार पत्र कंपनी के एमडी, सीएमडी के अलावा ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपा जा चुका है। साथ ही लंबित भुगतान को जल्द किये जाने और समान काम के लिये समान वेतन की भी मांग की।