ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुरु पूर्णिमा: सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परमहंस स्वामी जी से ली गुरु दीक्षा


राजेश कानोडिया, खगड़िया: श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित कोशी कॉलेज परिसर में
दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शनिवार की अहली सुबह से ही आरंभ हो गया। शनिवार की सुबह में ही परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिए।
उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अनुयायियों में नया ऊर्जा का संचार दिखा। सभी लोग उनके दर्शन को ले कतारबद्ध हो आशीर्वाद प्राप्त करते दिखे। सर्वप्रथम स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कार्यक्रम स्थल पर बने निःशुल्क दवा काउंटर का जायजा लिया। पटना से आए डॉक्टरों की टीम को कई निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बने महाप्रसाद वितरण स्थल का भी जायजा लिया।
महाप्रसाद स्थल पर महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। उन पंडालों में दर्जनों लोग सुबह का प्रसाद लेते दिखे। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए।
वहीं, उन्होंने बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए आवासीय परिसर का भी जायजा लिया। इसके बाद भव्य पंडाल में बने तीनों मंच का जायजा लिया। 
सभी जगहों के अवलोकन बाद वो दीक्षा के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के समक्ष आकर आसनग्रहण किए। लगभग ढाई सौ से अधिक लोगों ने स्वामी आगमानंद जी महाराज से दीक्षा ग्रहण किया। दीक्षा प्राप्त करने वालों में नवगछिया के अशोक साह, चौथम के मयंक कुमार, समस्तीपुर के अरूण सिंह, बौरने स्थान के रणवीर कुमार सिंह, रूबी कुमारी, वंदना कुमारी, इंदू देवी, पल्लवी कुमारी आदि शामिल है। दीक्षा लेने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा।


मौके पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के अध्यक्ष अनिमेष सिंह, कुंदन सिंह, शंकर जी, शैल जी,भोला शर्मा, लड्डू जी, सुमित कुमार, मनीष पांडेय, बिनोद जी, अशोक शर्मा, अरविंद साहू उर्फ मंटू जी, पप्पू जायसवाल, सोनू भगत, लालू भगत सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखी जा रही थी।