कटिहार/पटना। महानंदा बाढ़ नियंत्रण अंचल अंतर्गत महानंदा नदी का जलस्तर सभी स्थलों पर बढ़ रहा है। जबकि आजमनगर एवं धबौल में स्थिर है। जबकि गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर एवं काढ़ागोला घाट में बढ़ रहा है। सभी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिले में महानंदा नदी का जलस्तर में शनिवार को गिरावट दर्ज किया गया था लेकिन रविवार की सुबह से बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जिले में गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में स्थिर है।