ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार शिक्षा सेवा के 59 अधिकारियों का हुआ तबादला

पटना : बिहार सरकार ने बिहार शिक्षा सेवा के 59 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। भागलपुर सहित मुंगेर, मगध व तिरहुत प्रमंडल में नए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) तैनात किए गए हैं। साथ ही 34 जिलों में नये जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नियुक्त किए गए हैं। मुंगेर के डीईओ कृष्ण कुमार शर्मा को भागलपुर , पुस्तकालय एवं सूचना केंद्र के निदेशक चंद्रशेखर को पटना का क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई)बनाया गया गया है।

जबकि गया में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के पद पर तैनात ठाकुर मनोरंजन प्रसाद को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया है। शिक्षा विभाग ने तबादले का आदेश जारी कर दिया है। लखीसराय के डीइओ त्रिलोकी सिंह को मुंगेर प्रमंडल, रोहतास डीईओ कार्यालय में पदस्थापित प्रतिमा कुमारी को मगध प्रमंडल एवं ब्रजेश कुमार ओझा को तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का आरडीडीई बना दिया गया है।मुजफ्फरपुर डीईओ कार्यालय में पदस्थापित शौकत जहां को शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। कटिहार के डीईओ राम सिंह को प्राथमिक शिक्षा का संयुक्त निदेशक, विश्वनाथ साह को किशनगंज, ओम प्रकाश को सहरसा गोपी कांत मिश्र को सुपौल, दिनेश चंद्र देव को कटिहार, अवनींद्र कुमार सिन्हा को भोजपुर श्रीकृष्ण प्रसाद को अरवल का डीइओ बनाया गया है।

इसी तरह संजीता सिन्हा को वैशाली, सुनयना कुमारी को लखीसराय, सुरेश साहु को खगड़िया, विद्यानंद सिंह को जमुई, सत्येंद्र झा को समस्तीपुर, अशोक कुमार मिश्र को अररिया, अनिल कुमार शर्मा को बांका, चंद्रशेखर राय को सीवान का डीईओ बनाया गया है। ललन प्रसाद सिंह को मुजफ्फरपुर, चंद्रमोहन मिश्र की भागलपुर, मो अलीम को गया, दिनेश्वर यादव को सीतामढ़ी, अतिउर रहमान को औरंगाबाद, मो मसलेउद्दीन को शिवहर, मिथिलेश प्रसाद को पूर्णिया, सुरेश प्रसाद सिन्हा को मुंगेर, उग्रेश प्रसाद मंडल को मधेपुरा, महेंद्र पोद्दार को रोहतास और राजकिशोर सिंह को सारण का डीईओ बना दिया गया है। सुरेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् तथा कामेश्वर कामती को डीईओ ऑफिस सहरसा में तैनात किया गया है। सत्यनारायण प्रसाद को माध्यमिक शिक्षा का उप निदेशक बनाया गया है। अशरफुन निशा को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण व परीक्षा बोर्ड, शाश्वातानंद झा को उच्च शिक्षा का उपनिदेशक, श्रीराम कुमीर को पूर्वी चंपारण डीइओ कार्यालय, शिवशंकर राय को सुपौल डीइओ कार्यालय, विजय कुमार झा को मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।

इनके अलावा अखिलेश्वर प्रसाद को वैशाली के डीइओ कार्यालय, रामेश्वर सिंह को माध्यमिक शिक्षा में उपनिदेशक और मंजू लाल को राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण में संयुक्त निदेशक व रोहतास के डीइओ अशोक कुमार सिंह को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण व परीक्षा बोर्ड में भेजा गया है।