ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम की हुई सीलिंग


नव-बिहार न्यूज नेटवर्क(NNN), भागलपुर। नगर निगम भागलपुर क्षेत्र के ईवीएम की सीलिंग का काम कल बुधवार से शुरु हो गया। पहले दिन 10 वार्ड के ईवीएम की सीलिंग कर वज्रगृह में रखा गया। गुरुवार को भी सीलिंग का काम किया जाएगा।निर्वाची पदाधिकारीee रंजन सिंह ने बताया कि मतपत्र के साथ ईवीएम की सीलिंग कर वज्रगृह में रखा जा रहा है। शुक्रवार तक सीलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिला स्कूल में वज्रगृह बनाया गया है। यहीं मतगणना की भी व्यवस्था की गयी है। वरीय उपसमाहर्ता सह कार्मिक कोषांग के प्रभारी इबरार अहमद ने बताया कि ईवीएम सीलिंग के लिए उपस्थित नहीं होने वाले छह इंजीनियर सहित आठ लोगों को शोकॉज किया गया है। शोकॉज का जवाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग को भी सूचना देकर कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी। चुनाव कार्य में भाग नहीं लेना गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वासुदेव प्र. साह,पीएचईडी के सहायक अभियंता लक्ष्मण चौधरी, इसी विभाग के सहायक अभियंता चन्द्र किशोर मिश्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कृष्ण कुमार सिन्हा, पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता जटाशंकर गुप्ता, पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता अखिलेश कुमार अम्बुज, उप विकास कार्यालय वस्त्र के पर्यवेक्षक मनोज पाठक और एनएच के पत्राचार लिपिक मनोरंजन कुमार ईवीएम सीलिंग कार्य में शामिल नहीं हुए। इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।