ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नगर चुनाव: कहलगांव के 71 उम्मीदवारों को आज मिलेगा चुनाव चिन्ह

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, कहलगांव : नगर पंचायत कहलगांव के कुल 17 वार्डों में 72 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। एक नामांकन पत्र वापसी के बाद 71 उम्मीदवार चुनावी समर में डटे हुए हैं। इन सभी को आज बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 
कहलगांव नगरपंचायत चुनाव में वार्ड नं 11 से कैलाश सहनी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब इस वार्ड में चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।  नामांकन पत्र वापसी के बाद वार्ड नं 8 एवं 13 में सीधा मुकाबला है। इन वाडोर्ं में मात्र दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वार्ड नं 13 से चुनाव लड़ रहे नगरपंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह सीधे मुकाबले में फंसे हैं। इनके खिलाफ बद्री मंडल चुनाव मैदान में हैं। बद्री मंडल पिछले तीन चुनावों से अरविंद के खिलाफ जोर आजमाइश कर रहे हैं। वार्ड नं 8 में पूर्व वार्ड पार्षद के पति सीताराम सहनी और पूर्व वार्ड पार्षद दशरथ सहनी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नं 1, 4, 6 एवं 17 में त्रिकोणात्मक संघर्ष है। वार्ड नं 2, 5, 9,10,11,14 एवं 16 में चतुष्कोणीय मुकाबला है। वार्ड नं 12 में सर्वाधिक 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड नं 15 में 8, वार्ड नं 3, वार्ड नं 7 में पांच-पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।