ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर: नगर चुनाव को और 179 प्रत्याशी कूदे मैदान में

नव-बिहार समाचार, भागलपुर : नगर निकाय चुनाव के नामांकन को लेकर मंगलवार को छठे दिन भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिये 179 उम्मीदवारों ने नामांकन के पर्चे भरे। नामांकन को ले कलेक्ट्रेट व उसके आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से सुनीता देवी, पूनम देवी, राम दुलारी देवी, लाखो देवी, उषा देवी, किरण देवी, वार्ड नंबर दो से वृंदा राजहंस, वार्ड नंबर तीन से गुलाम सरवर, खुर्शीद, वार्ड नंबर चार से नीतू देवी, नीलम देवी, वार्ड नंबर पांच से नासरीन, वार्ड नंबर छह से कोमल सृष्टि, गोपाल चौधरी, संतोष रजक, वार्ड नंबर आठ से रीना देवी, भागीरथ साह, मोतोउर रहमान, वार्ड नंबर नौ से रेखा देवी, कला रानी, वार्ड नंबर 10 से आजम अंसारी, सुधीर शर्मा, शोभा देवी, पाकीजा, रिजवाना प्रवीण, वार्ड नंबर 11 से पुष्पा देवी, गुड्डी देवी, श्यामा देवी, पूनम देवी, वार्ड नंबर 12 से नुजहत प्रवीण, लक्ष्मी देवी, सालेहा रानी, वार्ड नंबर 13 से ललन मंडल, अर्चना कुमार, वार्ड नंबर 14 से बबलू रविदास, वार्ड नंबर 15 से पिंकी देवी, शमा प्रवीण, वार्ड नंबर 17 से इफतेखार अहमद, अशोक कुमार पटेल, पूजा कुमार साह, मनोज सिंह, अमृता कुमारी आदि ने नामांकन किया।
वहीं वार्ड नंबर 18 से बेबी गुप्ता, वार्ड नंबर 19 से नीरज कुमार, प्रीति शेखर, डॉ. राकेश रोशन साह, वार्ड नंबर 21 से संजय कुमार सिन्हा उर्फ संजय सिन्हा, वार्ड नंबर 22 से गुड़िया सिंह, वार्ड नंबर 23 से पृथ्वीराज, वार्ड नंबर 24 से औरंगजेब, निक्की नेहा पटेल, वार्ड नंबर 25 से राज शंकर झा, महावीर प्रसाद ठाकुर, संजीत कुमार, संजीत कुमार, ओंकार सिंह, गोबिंद बनर्जी, वार्ड नंबर 26 से पूजा कुमारी, जानकी देवी, उषा देवी, राज कुमारी देवी, वार्ड नंबर 27 से मो. तौफिक, वार्ड नंबर 28 से सुषमा देवी, वार्ड नंबर 29 से राजमणि राय, मधु कुमारी, किरण देवी ने नामांकन का पर्चा भरा।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 30 से अभिषेक आनंद, विकास कुमार यादव, वार्ड नंबर 31 से शीला देवी, सावित्री देवी, वार्ड नंबर 32 से चंदन कुमार, वार्ड नंबर 33 से अफसरी बेगम, मेहर निगार, निर्मला देवी, वार्ड नंबर 34 से उज्ज्वल सागर, वार्ड नंबर 35 से राज कमल मिश्र, अविनाश कुमार उर्फ अवनीश कुमार, संजीव कुमार वार्म, वार्ड नंबर 36 से राहुल कुमार, वार्ड नंबर 37 से नीतू कुमारी, रानी देवी, वार्ड नंबर 38 से गिरीधारी चूड़ीवाला, राजेश वर्मा, वार्ड नंबर 39 से जफर उल्लाह, अंजूम शाहिन, वार्ड नंबर 42 से युगेश साह, बिरेंद्र कुमार साह, गुल्लो साह, वार्ड नंबर 45 से कपिल देवी, विश्वजीत कुमार, धीरज कुमार, वार्ड नंबर 46 से रूपा देवी ने नामांकन किया।
वार्ड नंबर 47 से मिक्की देवी, वार्ड नंबर 48 से मीरा देवी, रानी देवी, सोनी देवी, वार्ड नंबर 49 से कंचन देवी, किरण देवी, वार्ड नंबर 50 से अमर पंडित, गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 51 से अनामिका देवी, रूबी मोदी ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए।