ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तस्वीरों में देखें होली का अद्भुत आनंद: नेताओं की होली

दिल्ली। होली का त्यौहार सोमवार को धूमधाम और मस्ती से मनाया गया। इसे मनाने में राजनेता भी पीछे नहीं रहे। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, लोजपा नेता चिराग पासवान और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंंह चौहान समेत कई बड़े नेता होली के रंग में रंगे दिखे। देखिए तस्वीरें -

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी संग होली खेलते हुए, नाचते हुए।  

  

लोक जनशक्ति पार्टी प्रेसिडेंट सांसद राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान नई दिल्ली में आवास पर होली खेलते हुए।  

  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला में बेटे संग होली खेलते हुए।  

  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी संग होली खेलते हुए, नाचते हुए।  

  

केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी नई दिल्ली में आवास पर होली खेलकर ढोल बजाते हुए।  

  

वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी नई दिल्ली में आवास पर होली खेलते हुए।  

  

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में अपने आवास पर समर्थकों संग होली खेलते हुए।  

  

समाजवादी पार्टी प्रेसिडेंट अखिलेश यादव सैफई में होली मनाते हुए। समर्थकों को संबोधित करते हुए।  

  

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ होली खेलते हुए।