ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के श्री श्याम भक्तों ने भी भागलपुर जा चढ़ाया अपना अपना निशान

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, नवगछिया। श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के नेतृत्व में श्री श्याम बाबा के भक्तों की टोली बुधवार को भागलपुर के मंदरोजा स्थित श्री श्याम दरबार में निशान चढ़ाने पैदल नवगछिया से भागलपुर दरबार गए । यह निशान पैदल यात्रा बुधवार की सुबह नवगछिया स्थित मारवाडी विवाह भवन से पूरे गाजे बाजे और जयकारे के साथ भजन कीर्तन करते हुए देर शाम भागलपुर के मंदरोजा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची | जहां  सभी श्री श्याम भक्तों ने अपने अपने निशान बाबा श्री श्याम के दरबार में समर्पित किया।

इस निशान यात्रा की सफलता में नवगछिया की संस्था सांवरिया सरकार, बाबा का हुक्म, मित्र सेवा संघ के अलावा भागलपुर की संस्था श्री श्याम केटरिंग के साथ साथ रेल यात्री संघ का भरपूर सहयोग मिला। इन संस्थाओं के सदस्यों द्वारा सभी निशान यात्रियों व श्रद्धालुओं को जल एवं फल सेवा तथा अन्य सेवा उपलब्ध कराई गयी।

इस निशान पैदल यात्रा में श्री श्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल, शंभु रुंगटा, उमंग वर्मा, रूपेश रुंगटा, मनोज अग्रवाल, मनोज चौधरी, रवि सर्राफ, संदीप चिरानिया सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य काफी सक्रिय देखे गए। निशान पैदल यात्रा के दौरान नवगछिया और परवत्ता थाना की पुलिस ने भी अच्छा सहयोग दिया। रास्ते में तेतरी दुर्गा स्थान परिसर में सांवरिया सरकार द्वारा सभी निशान यात्रियों का महिलाओं द्वारा फूल और अबीर से भव्य स्वागत किया गया। वहीँ बाबा श्री श्याम का मनोरम दरबार सजाया गया था। जहां श्रद्धालुओं को पंडित नीरज शर्मा, पंडित नंदलाल तिवारी और पंडित अमर शर्मा द्वारा ज्योति पूजन कराया गया। छोटी परवत्ता में बाबा का हुक्म संस्था के द्वारा ढोल बाजे के साथ सभी निशान यात्रियों का स्वागत कर अल्प विश्राम और अल्पाहार कराया गया। मौके पर ही प्रमुख वरुण केजरीवाल द्वारा हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार संजीव चौरसिया और नव-बिहार समाचार के संपादक राजेश कानोडिया को सम्मानित भी किया गया।