ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया और भागलपुर सदर सहित 29 अनुमंडल में नए एसडीओ

नव-बिहार समाचार, (भागलपुर)। बिहार सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 पदाधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 कुल 29 पदाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी बनाया है। इस दौरान पर्यटन विभाग के उपसचिव आदित्य प्रकाश को नवगछिया और शिक्षा विभाग के उपसचिव रोशन कुशवाहा को भागलपुर सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में ऊर्जा विभाग में उप सचिव उदिता सिंह को कटिहार सदर, पंचायती राज के उपसचिव अमित कुमार पांडे को खगड़िया सदर, स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव शशांक शुभंकर को पूर्णिया जिले के वायसी का तो योजना एवं विकास विभाग उपसचिव अभिलाषा कुमारी को मधुबनी सदर, ग्रामीण कार्य विभाग के उपसचिव यशपाल मीना को अरवल, ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव श्याम बिहारी मीणा को सिवान सदर तथा श्रम संसाधन विभाग के उपसचिव सौरभ जोरवाल को सहरसा सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के जिला परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार को पटना सदर का और विशेष कार्य पदाधिकारी उद्योग विभाग के अनिल राय को पालीगंज का एसडीओ बनाया गया है। साथ ही वरीय उपसमाहर्ता सुनील कुमार को पीरो, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दाउदनगर औरंगाबाद मनोज कुमार को टेकारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजगीर चेतनारायण राय को छपरा सदर और जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण के मनजीत कुमार को महाराजगंज, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बकरी शैलेश दास को गोपालगंज सदर, ओएसडी वित्त विभाग के मोहम्मद अखलाख को शिवहर, वरीय उपसमाहर्ता सीतामढ़ी चंदन चौहान को नरकटियागंज, एसडीओ बखरी बेगूसराय विनोद कुमार को महुआ वैशाली, भूमि सुधार उपसमाहर्ता भागलपुर सुमिर रंजन को शाहपुर पटोरी समस्तीपुर का एसडीओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी आवास बोर्ड पटना के संजीव कुमार को हवेली खड़गपुर मुंगेर, भू अर्जन पदाधिकारी सहरसा जनार्दन को बेगूसराय, वरीय उपसमाहर्ता पटना सुभाष चंद्र को तेघड़ा बेगूसराय एवं भू-अर्जन पदाधिकारी खगड़िया के सुधीर कुमार को बखरी बेगूसराय का एसडीओ नियुक्त किया गया है।