ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉक्टर ने शराब पीकर किया झंडोतोलन, गिरफ्तार

औरंगाबाद। जिले के रफीगंज प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इन्द्रार में गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर शराब के नशे में आयुष चिकित्सक डॉ तालकेश्वर सिंह ने झंडोतोलन किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद आरोपित डॉक्टर को हिरासत में लिया गया।

डॉ. तालकेश्वर सिंह झारखंड राज्य के हरिहरगंज के रहने वाले हैं जो गणतंत्र दिवस के मौके पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इन्द्रार में झंडोतोलन करने पहुंचे थे। वे बतौर आयुष चिकित्सक यहां पदस्थापित हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने झंडोतोलन किया और एक कुर्सी पर बैठ गए। लोगों को संदेह हुआ कि डॉक्टर ने शराब पी है जिसके बाद उन्हें लोगों ने बंधक बना लिया और इसकी सूचना पौथू थाना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल यहां पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि डॉक्टर को मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद ले जाया गया। जांच में अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर डॉक्टर को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ गुलजारीलाल पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।