ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

समस्तीपुर में शीतलहर और पाले से फसल हुई बर्बाद

समस्तीपुर। इन दिनों जिले भर में शीतलहर और पाले के चपेट में आने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि शीतलहर पड़ने से हम लोगों की फसलें बर्बाद हो गई है l हमारे सपनें टुट गए और हम बर्बाद हो गए l कई किसानों ने बताया कि हम लोगों को शीतलहर का इंतजार था ताकि फसल की पैदावार अधिक हो। लेकिन तापमान कम होने से शीतलहर इतना ज्यादा बढ़ा कि बर्फ गिरी और जिस वजह से फसलें बर्बाद हो गईl
बता दें कि तापमान 1.5 डिग्री पहुंचते ही किसानों पर  बज्र गिर गया। तापमान इतना नीचे लुटकने से दो-तीन दिनों के अंदर जिले के तमाम प्रखंडों के सभी पंचायतों के किसानों  का फसल बर्बाद हो गयाl गिरते तापमान और पछुआ हवा के साथ-साथ बर्फ गिरने से किसानों की फसलों में झुलसा रोग लग गया lआलू टमाटर मटर राजमा मक्का सरसों एवं इन फसलों को पछुआ हवा शीतलहर बर्फबारी के  कारण  काफी हानि पहुंची हैl किसानों का कहना है कि अब तक तो 75 परसेंट फसलें बर्बाद हो चुकी है। अगर स्थिति यही एक दो रोज बनी रही तो 100 में 100 परसेंट फसलें बर्बाद हो जाएगी l
विभूतिपुर के किसान अरविंद कुमार किशन, देव प्रसाद सिंह, महेंद्र महतो एवं अन्य किसान के अलावा खानपुर प्रखंड से धर्मचंद महतो, प्रेमचंद महतो, रामविलास महतो, महेंद्र महतो, सुरेंद्र महतो एवं अन्य किसान तथा वारिसनगर से रामबालक महतो, कखन महतो, सुरेंद्र पासवान, शोभित पासवान एवं अन्य किसान सहित रोसरा के श्री नारायण चौधरी, रामाकान्त सिंह एवं अन्य किसान, दलसिंहसराय से बीलट यादव, सुरेश यादव, राम स्वारथ यादव, संजय पासवान, हीरालाल पासवान, शिवशंकर दास, सरवन दास, रामबाबू महतो एवं अन्य किसानों ने शीतलहर वर्फबारी के कारण फसल बर्बाद होने की बात कहीl