ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर संपन्न

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर संपन्न
नवगछिया (नवबिहार न्यूज नेटवर्क)। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के खरीक बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के स्व बिमला राय सभागार में रविवार को भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता
बिहपुर के पूर्व विधायक ई शैलेंद्र कर रहे थे। शिविर का उदघाटन नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, पूर्व विधायक ई.शैलेंद्र, पूर्व सांसद अनिल यादव जी, प्रॉ भोला कुँवर जी, परमानंद चौधरी, नरेश सिंह निषाद जी, डॉ नितेश यादव, दिनेश यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर मुख्य शिक्षक के रूप में परमानंद चौधरी, गौतम कुमार, बिनोद मंडल एवं अनिल यादव जी थे।इस दौरान प्रशिक्षक ने कई बिंदुओं को छुआ जिसमे मुख्य विषय देश के समक्ष चुनौतियां, केंद्र सरकार की उपलब्धियां, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठनात्मक चर्चा, हमारा विचार परिवार, सैद्धान्तिक अधिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के बीच बातें रखी गयी। जहां तीनो प्रखंड के लगभग सभी बूथों से पांच सौ कार्यकर्ता थे। वर्ग में रूप जी, चन्दन यादव जी, नीलाम्बर झा जी, विजय जी, नवीन कुमार चौधरी जी, चंद्रकिशोर शर्मा जी, गुलाबी जी, आलोक जी, संजय शर्मा, अभय राय एवं सुभाष चौधरी, मेहता सच्चिदानंद सिंह इत्यादि दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।