ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लायंस क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे राहत सामग्री भरी बक्से

लायंस क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे राहत सामग्री भरी बक्से
नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क)। लायंस क्लब ऑफ़ नवगछिया टॉउन द्वारा आज शनिवार को रौटरी क्लब के सौजन्य से नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 22 और 23 सहित
तिनटेंगा के कुछ बाढ़ पीड़ितों सहित कुल 125 बाढ़ पीड़ितों के बीच आवश्यक बाढ़ राहत सामग्रियों से भरी बक्सा का वितरण किया।
नवगछिया नगर स्थित बाल भारती विद्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित इस बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ऑफ़ नवगछिया टॉउन के प्रमुख पवन कुमार सराफ ने रौटरी क्लब ऑफ़ भागलपुर से आये सभी पदाधिकारियों लायंस क्लब के अधिकारियों और सदस्यों सहित सभी बाढ़ पीड़ितों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रौटरी क्लब के डॉ शंकर ने किया।
इस मौके पर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 23 की वार्ड पार्षद सोनी देवी, रौटरी क्लब धनबाद के गोपाल खेमका, भागलपुर के अध्यक्ष दीपक सुल्तानिया, शैलेंद्र सराफ, अशोक भिवानीवाला, रूप कुमार, कमल जी, संजय खेमका, अनूप कुमार अग्रवाल इत्यादि के अलावा लायंस क्लब ऑफ़ नवगछिया टॉउन के अध्यक्ष बिनोद खंडेलवाल, सचिव बिनोद केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ बीएल चौधरी, मो इसराफिल, प्रो विजय कुमार, अजय रुंगटा, मोहन लाल चिरानिया, कमलेश अग्रवाल, सुभाष वर्मा, बाल कृष्ण पंसारी, संजय चिरानिया, सहित बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद, प्रशासक डीपी सिंह सहित सभी शिक्षक, स्काउट गाइड इत्यादि की मौजूदगी देखी गयी।