ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डीएम ने किया 124 कर्मचारियों का तबादला

नवबिहार न्यूज नेटवर्क, भागलपुर। जिलाधिकारी आदेश तीतरमारे ने गुरुवार को 124 कर्मचारियों का तबादला किया है। काफी समय बाद इतनी संख्या में कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जहां कई कर्मचारी कई सालों से एक ही विभाग किया अंचल में जमे हुए थे। इस दौरान समाहरणालय के अलावा प्रखंड के कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल पदस्थापित स्थानों पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों का जुलाई माह के वेतन का भुगतान नव पदस्थापित कार्यालय से होगा।
डीएम ने 53 लिपिक, 33 कार्यपालक सहायक, 17 आईटी सहायक, 3 समाहरणालय संवर्ग के लिपिक और 18 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी  का तबादला किया है। जिसमें जिला कोषागार भागलपुर के दो कर्मियों का नवगछिया और नवगछिया के एक कर्मचारी का कोषागार कार्यालय भागलपुर में स्थानांतरण किया गया है।