ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोलकाता : निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पुल गिरा, कई के दबने की आशंका

उत्तरी कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिर गया है। बड़ा बाजार इलाके में गणेश सिनेमा के पास हुए हादसे में तीन शख्स की मौत की पुष्टि हो गई है। अभी 10 लोगों के मरने की आशंका जताई गई है और बताया जा रहा है कि कम-से-कम 150 लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर के मलबे के नीचे बहुत से यात्री, वाहन, ट्रक और रिक्शा दब गए हैं। 

स्थानीय पुलिस के साथ अर्दधसैनिक बलों की टुकड़ी राहत कार्यों में जुट गई है। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। चुनाव प्रचार में व्यस्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसे की खबर मिलते ही कोलकाता वापस लौट रही हैं। पुलिस, अग्निशमन और आपदा बचाव दल के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव काम शुरु कर दिया है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।