बिहार के चुनाव पर विभिन्न पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री: नीतीश कुमार जी से टेलीफोन पर बात हुई और उन्हें मैंने जीत पर बधाई दी है.
राहुल गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष: बिहार की जनता, नीतीश जी, लालू जी, कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं
और महागठबंधन को जीत के लिए बधाई. यह विभाजनकारी शक्तियों पर एकता की, अहंकार पर विनम्रता की, नफ़रत पर प्यार की जीत है. यह बिहार के लोगों की जीत है.
लालू प्रसाद यादव, राजद प्रमुख: ग़रीबों, मजलूमों, उपेक्षितों और समस्त बिहारवासियों को मैं नतमस्तक होकर इस ऐतिहासिक जीत के लिए कोटि कोटि धन्यवाद देता हूँ.
राबड़ी देवी, राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री: हमारी पार्टी अगर ज़्यादा सीटें भी जीतती हैं तब भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे.
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री: इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत बहुत बधाई हो नीतीश जी.
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: बिहार के नतीजे सहिष्णुता की जीत और असहिष्णुता की हार है.
रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस के प्रवक्ता: 6.5 करोड़ बिहारवासियों को शुभकामनाएं. महागठबंधन व नीतीशजी को मुबारक. बिहार में – जुमलों की हार और विकास की सरकार.
कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा महासचिव: हमने विकास के नाम पर वोट मांगा. लेकिन अभी के रुझान से लग रहा है कि हम अपनी बात मतदाताओं तक नहीं पहुँचा सके.
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा के प्रवक्ता: 'अभी परिणाम का इंतजार करना चाहिए, चीजें हमारे पक्ष में जाएंगी.'
राम माधव, भाजपा नेता का ट्वीट: जदयू ने शानदार वापसी की है. एक घंटे में उसने हमारी बढ़त को पलट दिया. बेहद क़रीबी मामला है. जबरदस्त चुनाव.
आर के सिंह, भाजपा सांसद: चुनावों में पार्टी के ख़राब प्रदर्शन का विश्लेषण होना चाहिए और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.