प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागलपुर में एक सितम्बर को होने वाली परिवर्तन रैली के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने नवगछिया में निकाला मशाल जुलुस। पूनम चौरसिया के नेतृत्व में स्टेशन चौक से निकाला गया मशाल जुलुस शहर के मुख्य मार्ग चौक चौराहों से गुजरता हुआ नगर पंचायत तक गया वहां से वापस स्टेशन चौक पहुँच कर समाप्त हो गया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल थी।