ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

देर रात तक होता रहा विषहरी पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन

सती बिहुला की पावन जन्मस्थली नवगछिया में आयोजित बिहुला विषहरी पूजा की
प्रतिमाओं का मंगलवार की देर रात तक विसर्जन होता रहा। जहां पूजा पंडाल से निकाली गयी प्रतिमाओं को लोगों द्वारा सामूहिक रूप से कंधे पर उठाकर घुमाया गया। इसके बाद ढोल नगाड़े बजे के साथ नवगछिया बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद जलाशय में प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया।
दो दिनों तक चले इस पूजा समारोह के दौरान जहां हरि महाराज ठाकुरबाड़ी रोड स्थित पूजा स्थल पर देवी जागरण का कार्यक्रम लोकप्रिय रहा। वहीं विषहरी स्थान में बनी सती बिहुला और उनके पति बाला लेखेन्द्र सहित मनसा देवी के अलावा चंद्रधर उर्फ़ चांदो सौदागर, बासुदेव उर्फ़ बासो सौदागर, नेतला धोबिन और टुन्नी राक्षसी की प्रतिमा बरबस ही लोगों को आकर्षित कर रही थी। वहीँ मखाताकिया में भी चमरू साहनी द्वारा बिहुला विषहरी पूजा की गयी। इस दौरान नवगछिया पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा।