ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आकाश अग्रवाल होंगे मायुमं के अगले प्रांतीय अध्यक्ष

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय महासचिव आकाश अग्रवाल का प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए चयन निर्विरोध रूप से अगले सत्र 2015-18 हेतु कर लिया गया है। चुनाव अधिकारी भागलपुर निवासी जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू के अनुसार इसकी औपचारिक घोषणा 25 जुलाई को कटिहार में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन के दौरान की जायेगी। जहां 26 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नवगछिया निवासी सुभाष चंद्र वर्मा नवगछिया शाखा के संस्थापक अभय प्रकाश मूनका नरेश केडिया सुरेश मावंडिया अध्यक्ष वरुण केजरीवाल सचिव रोमी भरतिया निखिल चिरानिया नीरज शर्मा अशोक शर्मा सहित दर्जनों सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष कटिहार निवासी आकाश अग्रवाल को बधाई दी है।