राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के आगामी 26 जुलाई को होने वाले गोपालपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मलेन की सफलता को लेकर शुक्रवार को नवगछिया नया टोला स्थित जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश जी ने की। मौके पर प्रदेश महासचिव मानकेश्वर सिंह प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
बैठक में सम्मलेन स्थल के लिए महदत्तपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का चयन किया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि इस कार्यकर्ता सम्मलेन का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।