ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जारी है नवगछिया में पर्चा पर चर्चा

नवगछिया में आज जदयू की प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ हरपाल कौर प्रदेश महासचिव डॉ नीलम कुमारी नीलू भागलपुर महानगर अध्यक्ष सुनीता सिंह तथा नवगछिया जिला अध्यक्ष अंजनी कुमारी सिंह द्वारा चलाया गया चौपाल कार्यक्रम के तहत पर्चा पर चर्चा। इस दौरान नवगछिया प्रखंड के मक्खातकिया और गोपालपुर प्रखंड के धरहरा गाँव में चौपाल लगा कर पर्चा की चर्चा के तहत मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा किये गए विकास कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गयी।
इस दौरान धरहरा में जहां छात्रा विनीता कुमारी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया वहीँ प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी ने सभी महिला पदाधिकारियों एवं ग्रामीण महिलाओं का सम्मान किया। मौके पर पूर्व सरपंच बिहारी प्रसाद भी मौजूद थे। इधर नवगछिया के मक्खातकिया में कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष पारो देवी नीलम देवी वकील पासवान अजय चौधरी आनंदी मांझी सहित दर्जनों महिलाओं की मौजूदगी में पर्चा पर चर्चा की गयी