नवगछिया में कल सुबह 10 बजे से ढाई बजे दोपहर तक बाधित रहेगी बिजली। यह जानकारी प्रोजेक्ट विभाग के कनीय अभियंता रवि राज कुमार ने देते हुए बताया कि मकन्दपुर चौक स्थित नवगछिया विद्युत् शक्ति उपकेन्द्र (पावर सब स्टेशन) में मेंटेनेंस को लेकर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से ग्रीड से ही आपूर्ति बाधित रहने के कारण पुरे नवगछिया शहर, गोपालपुर, खरीक और हाई लेबल फीडर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।