ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवनिर्मित न्यायालय भवन का मुख्य न्यायाधीश ने किया उदघाटन

बिहार के मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित नवनिर्मित न्यायालय भवन का आज नारियल फोड़ कर और फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया।
इस मौके पर उनकी पत्नी के अलावा बिहार के महानिबंधक विनोद कुमार सिन्हा और भागलपुर के जिला जज अरविन्द माधव बार काउंसिल ऑफ़ बिहार के कामेश्वर पांडे स्थानीय बार एशोसिएशन के अध्यक्ष लाल मोहन मंडल सचिव सुरेन्द्र नारायण मिश्रा क्षेत्रीय विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश महोदय ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि न्याय जनता के द्वार पर मिले। जिसके लिए प्रयासरत हैं। बिहार के सभी अनुमंडल में न्यायालय की स्थापना की जा रही है।
इस मौके पर नए भवन के बाहर मुख्य न्यायाधीश, उनकी पत्नी, महानिबंधक तथा जिला जज द्वारा अशोक वृक्ष का पौधारोपण भी किया गया।