ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नगरह के स्वतन्त्रता सेनानी वीरेंद्र बाबू का निधन

स्वतंत्रता सेनानी सह नगरह के पूर्व मुखिया वीरेंद्र नारायण सिंह का आज सुबह अपने निज निवास पर हुआ निधन। वे 111 वर्ष के थे। इनका अंतिम संस्कार आज ही बटेश्वर स्थान के समीप उत्तर वाहिनी गंगा किनारे उनके पौत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया जायेगा।
वीरेंद्र नारायण सिंह के चार पुत्र, एक पुत्री चार पोता तथा दो पोती में से चारों पुत्र का निधन पहले ही हो चुका है। जबकि इनके दूसरे भाई डॉ देवेन्द्र नारायण सिंह और तीसरे भाई भूपेंद्र नारायण सिंह की वर्तमान आयु क्रमशः एक सौ आठ साल और एक सौ साल बतायी जा रही है तथा इनकी बहन मनोरमा देवी की उम्र 95 वर्ष है।
ग्रामीणों के अनुसार इन्होंने आज तक स्वतंत्रता सेनानी या वृद्धावस्था पेंशन अथवा किसी भी तरह की सरकारी रिलीफ भी ग्रहण नहीं की थी। सुबह से ही इनके अंतिम दर्शन को ग्रामीणों का तांता लगा रहा। मुखिया भरतलाल पासवान अरुण कुमार सिंह माधवानंद सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने श्रधांजलि अर्पित की।