भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को उनकी 125 वीं जयंती के मौके पर नवगछिया के कांग्रेस केम्प कार्यालय कांग्रेस नेता शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में पुरे श्रद्धापूर्वक याद किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष शोभा नन्द झा ने की।
मौके पर श्री निषाद ने कहा कि पंडित नेहरु के जन्म दिवस को लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्हें बच्चों से बहुत ही प्यार था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरु कहते थे। मौके पर श्री निषाद ने कांग्रेस की मजबूती बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान में अपेक्षित तेजी लाने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर जितेन्द्र सिंह मिथिलेश सिंह शीला देवी निषाद अशोक कुमार राजीव चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।