अधिवेशन एवं गोल्डन जुबली समारोह के सफल आयोजन को लेकर बीएन कॉलेज में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक
भागलपुर। बिहार इतिहास परिषद् अपने स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। परिषद् के 13वें अधिवेशन एवं गोल्डन जुबली समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज दिनांक 09 मई, 2026 को बीएन कॉलेज भागलपुर के प्रधानाचार्य कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने की।

बैठक में परिषद् के आगामी गोल्डन जुबली समारोह की रूपरेखा, आयोजन स्थल, शैक्षणिक सत्र, अतिथियों के आमंत्रण तथा विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने समारोह को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में उपस्थित सदस्यों उपस्थित सदस्यो में प्रो.(डॉ.)दयानंद राय, सचिव, बिहार इतिहास परिषद्, प्रो. (डॉ.) अमरकांत सिंह, कोषाध्यक्ष, बिहार इतिहास परिषद् के कार्यकारणी सदस्यों में डॉ.रविशंकर कुमार चौधरी और डॉ.अंशुमान सुमन, महाविद्यालय के इतिहास विभाग के शिक्षक श्री पिंकू कुमार (विभागाध्यक्ष) डॉ.मो.मोशर्रफ हुसैन, श्री आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. पवन कुमार, टीएनबी कॉलेज के इतिहास के शिक्षक डॉ कुमार कार्तिक, टीएनबी लॉ कॉलेज के शिक्षक श्री अक्षय कुमार अंजनी, पीजी प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से डॉ.पवन शेखर और डॉ. उमेश तिवारी मैं अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें।

बैठक के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बीएन कॉलेज भागलपुर के लिए यह गौरव की बात है कि बिहार इतिहास परिषद् के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों में महाविद्यालय सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इतिहास परिषद् का 13वाँ अधिवेशन एवं गोल्डन जुबली समारोह ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन सिद्ध होगा।