ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोपालपुर में हुआ दो पक्षों में तनाव, 14 घायल, हुई चार प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई दो पक्षों के बीच
मारपीट में एक पक्ष के 4 तो दुसरे पक्ष के 10 कुल 14 लोग घायल हुए। दोनों पक्ष की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी। इसके अलावा प्रशासन द्वारा भी एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें लगभग 250 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।
मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक नवगछिया शेखर कुमार ने करते हुए बताया कि बीती रात एक बच्चे का इलाज कराकर लोग ओटो से लौट रहे थे। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी थी। इस मामले की एक अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है।
बताते चलें कि मामला महादलित महिला के साथ छेड़छाड़ की बात को लेकर दो पक्षों के बीच व्यापक तनाव पैदा हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान गोली भी चली है। लेकिन पुलिस गोली चलने की बात को नकार रही है।
इधर तनाव को लेकर रंगरा सुकटिया बाजार मार्ग जाम कर दिया गया। जो लगभग दो घंटे तक जाम रहा। जहाँ मौके पर SP, ASP, SDM, इंस्पेक्टर और कई थानों के थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस के पहुँचने पर जाम हटाया जा सका।