ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेल यात्रियों को परेशान करने वाले चार हिंजड़े गिरफ्तार


पूर्व मध्य रेल के बरौनी कटिहार रेल खंड में रेल यात्रियों को परेशान करने वाले चार हिंजड़े को रेल सुरक्षा बल के खास अभियान के तहत 31 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी 15635 डाउन ओखा गौहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के दौरान खगड़िया के बाद की गयी। इन सभी गिरफ्तार हिंजड़ों को ट्रेन के अगले ठहराव नवगछिया स्थित आरपीएफ़ थाना लाकर रेल अधिनियम की धारा 144, 145 तथा 137 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।
नवगछिया रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक संजय कुमार तथा अवर निरीक्षक आर मांझी ने बताया कि इस अभियान में केके चौधरी एएसआई सीआईबी गढहरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। जिसमें कांस्टेबल संतोष कुमार और विजय कुमार शुक्ला भी शामिल थे। जो इसी अभियान के लिये बरौनी से चले थे।
वहीं केके चौधरी ने बताया कि खगड़िया से ट्रेन के खुलते ही इन हिंजड़ों के द्वारा यात्रियों से अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन भीख मांगा जा रहा था। जिनके द्वारा ट्रेन में यात्रा करने का किसी भी तरह का अधिकार पत्र तक प्रस्तुत नहीं किया गया। इसलिए इन चारों हिंजड़ों को सोमवार को खगड़िया स्थित रेल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।