ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार उपचुनाव : भागलपुर में कांग्रेस और राजनगर में राजद की जीत


बिहार विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। नरकटियागंज में पहला चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। बीजेपी की रश्मि वर्मा कांग्रेस के फखरूद्दीन को 14,742 मतों से हराकर चुनाव जीत गईं हैं। मोउदीननगर से राजद, जबकि मोहनिया में बीजेपी प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। वहीं छपरा में राजद के रंधीर कुमार सिंह बीजेपी उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीत गए हैं। हाजीपुर में भाजपा के अवधेश सिंह जीत गए हैं।
नरकटियागंज- भाजपा की रश्मि वर्मा ने 15,742 मतों से कांग्रेस के फखरूद्दीन को हराया।
भागलपुर- कांग्रेस के अजीत शर्मा ने 17,748 मतों से भाजपा के नभय कुमार चौधरी को हराया।
मोउदीननगर- राजद के अजय कुमार बुल्गानिन ने भाजपा के राजेश सिंह को 21,530 मतों से हराया।
राजनगर- राजद के रामअवतार पासवान ने बीजेपी के रामप्रीत पासवान को 3,441 मतों से हराया।
बांका- भाजपा के रामनारायण मंडल ने राजद के इकबाल अंसारी को 711 मतों से हराया।
जाले- जदयू के श्रृषि मिश्रा ने भाजपा के रामनिवास प्रसाद को 7,720 मतों से हराया।
छपरा- राजद के रंधीर कुमार सिंह ने निर्दलीय सीएन गुप्ता को 24,106 मतों से हराया। 
हाजीपुर- भाजपा के अवधेश सिंह ने जदयू के राजेन्द्र राय को 6,841 मतों से हराया।
परबत्ता- जदयू के आरएन सिंह चुनाव जीते।
मोहनियां- भाजपा के नीरंजन राम ने जदयू के चन्द्रशेखर पासवान को 19,849 मतों से हराया।