ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाबा अमरनाथ का दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालु




बर्फानी बाबा अमरनाथ का दर्शन कर नवगछिया के कई श्रद्धालु शुक्रवार को वापस नवगछिया पहुँच गये। जिनका काफी सम्मान किया गया। 


जानकारी के अनुसार नवगछिया से अवधेश गुप्ता तथा उनकी पत्नी उषा देवी, मिलन सागर, किशन भगत, अभिषेक साह, रवि गुप्ता सहित कुल 10 श्रद्धालुओं का यह जत्था 18 जुलाई को रवाना हुआ था। जो रास्ते में कई जगहों पर विश्राम करते हुए 22 जुलाई को अमरनाथ धाम पहुंचा । जहां काफी शांति पूर्वक बर्फानी बाबा अमरनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की। 
इसके बाद 24 जुलाई को माता वैष्णो देवी का भी दर्शन कर पूजा अर्चना करने के बाद अन्य कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर शुक्रवार की सुबह कई लोग नवगछिया पहुंचे। जिनका भरपूर स्वागत किया गया।