अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। गजाधर भगत महाविद्यालय परिसर में अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रो0 डॉ0 वीरेंद्र कुमार झा ने मिथिलेश कुमार को सदस्य बना कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस मौके पर नगर सह मंत्री श्री ओम, नगर सदस्यता प्रभारी विमल कांत, जीबी कालेज प्रभारी अमित कुमार के अलावा संजय, बिट्टू, भवेश, रौशन, नीतीश सहित दर्जनों सदस्यों की मौजूदगी देखी गयी।
वहीं जिला सदस्यता प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आज से पूरे देश में सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया है। नवगछिया में तीन हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जीबी कालेज के बाद मदन अहल्या महिला कालेज तथा कई कोचिंग सेंटर में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इन नये सदस्य छात्रों को ज्ञान शील और एकता का पाठ भी पढ़ाया जायेगा। जिसके बल पर राष्ट्र का पुनर्निर्माण संभव है।