ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में नितीश का हुआ भव्य स्वागत


विधान सभा उपचुनाव प्रचार के दौरान खगड़िया से भागलपुर जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार का नवगछिया जीरो माइल में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह, चंदेश्वरी सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा, उपाध्यक्ष अशोक दादा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, विधि प्रकोष्ठ के परमानंद साह, महादलित जिलाध्यक्ष प्रेम लाल दास, नगर अध्यक्ष हुलास सिंह, पार्षद भानु महतो, महिला मोर्चा की उमा देवी, नीलम देवी, रीता देवी, रीना देवी, इस्माइलपुर प्रखण्ड अध्यक्ष गुलशन कुमार, पारस साहू, करुणा शंकर साहू, मुन्ना जयसवाल, शंकर लाल केडिया, शिव कुमार पंसारी एवं राज्य परिषद सदस्य विमल देव राय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कतार बद्ध होकर पूर्व मुख्यमंत्री का फूल माला से स्वागत किया। 
इस दौरान नितीश कुमार अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे। जिनके आगे आगे एसपी नवगछिया शेखर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अखिलेश कुमार, डीसीएलआर संजीव कुमार भी चल रहे थे। जिनके आगे और पीछे सुरक्षा की सभी पुख्ता व्यवस्था देखी गयी।