ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रैक्टर ने टमटम में मारी टक्कर, घोडा सहित तीन लोग घायल


नवगछिया बाजार में बेलगाम और तेज रफ्तार से चल रही एक ट्रैक्टर शनिवार को एक टमटम को कड़ी टक्कर मारते हुए रफू चक्कर हो गया। जब तक लोग टमटम पर सवार लोगों और घोड़े को बचाने में लगे तब तक ट्रैक्टर लोगों की आँखों से ओझल भी हो गया।
घटना नवगछिया बाजार के पोस्ट ऑफिस रोड की है। जहां टमटम बाजार से जा रहा था। वहीं नवगछिया बाजार की तरफ घुस रहा एक तेज रफ्तार वाला ट्रैक्टर ने यह घटना कर डाली। घायलों ने निजी क्लीनिक में इलाज कराया। जबकि घोड़े को कई लोगों ने मिल कर उठाया तथा उसे चलाने लायक बनाया।