ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेलमंत्री गौड़ा के पुत्र के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

इसी कन्नड़ अभिनेत्री मैत्रेयी ने कार्तिक पर शादी के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है

रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कार्तिक पर धोखा`धड़ी, दुष्कर्म और धोखे से शारीरिक संबंध बनाने की धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
कन्नड़ अभिनेत्री मैत्रेयी ने कार्तिक पर शादी के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कन्नड़ अभिनेत्री का दावा है कि उनकी कार्तिक से शादी हुई थी। लेकिन बाद में कार्तिक ने उन्हें धोखा दे दिया। कन्नड़ अभिनेत्री ने शिकायत में कहा कि कार्तिक ने दूसरी महिला से बुधवार को सगाई कर ली, जबकि उनसे वह 5 जून को ही शादी कर चुका था।
 
कार्तिक, उनके पिता सदानंद गौड़ा और मां ने इन दावों का खंडन किया है। रेल मंत्री गौड़ा ने बेंगलुरु में मीडिया में बयान दिया कि मैत्रेयी ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर रही है। यह उनके परिवार के खिलाफ साजिश है। वहीं, मैत्रेयी की मां का कहना है कि उन्हें मालूम था कि कार्तिक उनकी बेटी को बाद में धोखा देगा। कन्नड़ मैत्रेयी का कहना है कि वह मई से कार्तिक को जानती थी। उनका परिवार भी इस बारे में जानता था।