ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खगड़िया में दर्जनों घर कोसी में विलीन


बेलदौर [खगड़िया]। इत्मादि पंचायत अंतर्गत पुरानी डीह इत्मादि में कोसी कहर बरपा रही है। बीते छह दिनों में लगभग चार दर्जन परिवारों के घर कोसी में समा चुके हैं। जायजा लेने पहुंचे बीस-सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह को कटाव पीड़ितों ने बताया कि 27 जुलाई को कटाव ने सबसे खतरनाक रूप लिया। जबतक लोग संभलते देखते ही देखते 48 परिवार के आशियाने को कोसी ने छीन लिया। जबकि लगभग एक सौ घर कटाव के मुहाने पर खड़े हैं।
पायलट चैनल निर्माण बना कटाव का कारण
कटाव पीड़ितों के मुताबिक लगभग तीन वर्ष पूर्व कोसी में बनाया गया पायलट चैनल ही कटाव का मुख्य कारण बन गया। पायलट चैनल में मिट्टी भर जाने के कारण नदी के दिशा परिवर्तन करने के कारण ग्रामीणों को कटाव झेलना पड़ रहा है। इन परिवारों ने गंवाया अपना घर:- पूर्व सरपंच वालेश्वर शर्मा, जयजयराम शर्मा, देवल तांती, सरोजनी देवी, भूखन शर्मा अमर शर्मा, जसनारायण शर्मा, रामनारायण शर्मा, प्रतोष शर्मा, मंतोष शर्मा, कैलाश शर्मा, संतोष शर्मा, बाबुलाल शर्मा, मांगन शर्मा, बुटन शर्मा, रणवीर शर्मा, अशोक शर्मा, अमरजीत शर्मा, अशोक रजक, नरेश शर्मा, पप्पु शर्मा, पंकज शर्मा, रंजीत शर्मा, कामेश्वर शर्मा, मिथलेश शर्मा, बोकू ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, विधान ठाकुर, जीतन ठाकुर, नारद ठाकुर, ओपी ठाकुर, सुनील ठाकुर, गीता देवी, रवीन ठाकुर, अशोक ठाकुर, नारद ठाकुर, रतनजंय शर्मा, रूपेश ठाकुर, विपिन शर्मा, मुन्ना शर्मा, रमोतार शर्मा का घर कोसी ने लील लिया है।