ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिलाधिकारी ने किया अनुमंडल तथा प्रखण्ड का औचक निरीक्षण


भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ0 वीरेंद्र कुमार यादव ने शनिवार को नवगछिया अनुमंडल के अलावा रंगरा और गोपालपुर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी को कुछ निर्देश भी दिया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के तहत पुलिस अधीक्षक नवगछिया से भवनहीन थानों की सूची मांगी गयी है। साथ ही इससे संबन्धित अन्य जानकारी हो तो वह भी मांगी गयी है। इसके अलावा सभी बीडीओ तथा पीएचसी प्रभारियों से भी भवनहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों की सूची मांगी गयी है।