नवगछिया। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला गुरु शिष्यों का महापर्व गुरु पूर्णिमा नवगछिया में भी काफी श्रद्धा और आस्था के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस दौरान हजारों शिष्यों द्वारा नवगछिया के साहू परवत्ता स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय परिसर में स्वामी आगमानन्द परमहंस जी महाराज का पूजन, नमन एवं वंदन किया गया। जहां नवगछिया, भागलपुर, बांका, बौंसी, कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय इत्यादि दर्जनों जगहों के हजारो शिष्य शामिल थे।
शिव शक्ति योग पीठ के अध्यक्ष अनिमेष कुमार सिंह के अनुसार सुबह पाँच बजे से ही गुरु महाराज जी का पूजन, वंदन, दर्शन का कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया था। जहां गुरु दर्शन को काफी लम्बी लाइन लगी रही। इसके बाद दीक्षा का कार्यक्रम चला। जिसमें पाँच सौ से ज्यादा शिष्यों ने कई समूह में गुरु दीक्षा ली। दोपहर तीन बजे के बाद से गुरुदेव का आशीष वचन कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
जहां नवगछिया के पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, जदयु की महिला जिलाध्यक्ष अंजलि देवी, विधायक प्रतिनिधि पारस नाथ साहू के अलावा कई क्षेत्रों के आध्यात्मिक सेवा समिति के प्रमुखों की मौजूदगी देखी गयी। वहीं विजय कुमार भगत, दीपक कुमार पोद्दार, मंटू साहू, अशोक कुमार शर्मा, भोला शर्मा, सुमित कुमार भगत, लालू कुमार, पप्पू कुमार सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता मुस्तैद देखे गये।
सत्संग मंदिर में भी मनाई गयी गुरु पूर्णिमा
नवगछिया थाना चौक स्थित सत्संग मंदिर में ब्रह्मलीन महर्षि मेहीं परमहंस जी महाराज के सैकड़ों शिष्यों तथा अनुयायियों द्वारा सुबह से ही गुरु पूजन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम के साथ गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इसके बाद भजन व ध्यान साधना तथा भंडारा का कार्यक्रम भी आयोजन सम्पन्न हुआ। जहां श्रीलाल कानोडिया, गायत्री देवी, राजू भगत, मोहन लाल रुंगटा, श्याम सुंदर केडिया, गोपी प्रसाद यादव, अजय यादव, गिरधर बाबा सहित दर्जनों लोगों की प्रमुख भागीदारी रही ।
घाट ठाकुरबाड़ी में भी हुआ गुरु पूजन

नवगछिया बाजार स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में भी नवगछिया के सैकड़ों शिष्यों के अलावा कटिहार, भागलपुर तथा हरियाणा सहित देश के कई भागों से आये शिष्यों द्वारा महन्थ सीताराम शरण जी महाराज उर्फ सुधीर बाबा का पूजन, वंदन किया गया।
स्वयं सेवकों ने की ध्वज गुरु की पूजा
गुरु पूर्णिमा के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों द्वारा स्थानीय इंटर स्तरीय विद्यालय तथा बाल भारती विद्यालय में गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए उसकी पूजा अर्चना और वंदना की गयी।
इस मौके पर जहां इंटर स्तरीय विद्यालय में कटिहार विभाग संघ चालक डॉ0 आरसी राय द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व पर मार्ग दर्शन दिया गया। वहीं बाल भारती विद्यालय में सायं नगर कार्यवाह सुमित कुमार द्वारा नगर में व्यवसाय से जुड़े स्वयं सेवकों के लिये साप्ताहिक शाखा लगाने का निर्णय लिया गया।
साईं भक्तों ने निकाली पालकी यात्रा
गुरु पूर्णिमा के मौके पर नवगछिया के साईं भक्तों द्वारा छोटी ठाकुरबाड़ी से श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी। जो शहर के कई प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस छोटी ठाकुरबाड़ी पहुंची। रास्ते में कई जगहों पर बाबा की पूजा अर्चना भी की गयी। देर शाम में बिहारी अतिथि सदन में प्रसाद का आयोजन किया गया।