ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

धारा 370 हटाने का कोई इरादा नहीं : रिजिजू


मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का उसका कोई इरादा नहीं है। ये बयान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने दिया। बीजेपी का स्टैंड आर्टिकल 370 के खिलाफ रहा है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि आर्टिकल 370 को खत्म करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना के समय से ही 370 को हटाने की वकालत करती रही है।
मोदी सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद ही राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने आर्टिकल 370 पर बहस की बात कर माहौल गर्मा दिया था। इसे लेकर सियासी गलियारों में बहस का दौर चल पड़ा था और जितेंद्र सिंह और मोदी सरकार को आलोचनाओं की शिकार होना पड़ा था। खुद मोदी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान आर्टिकल 370 की उपयोगिता पर बहस की बात कही थी।