ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में होगा नव निर्वाचित सांसद बुलों मंडल का भव्य नागरिक अभिनंदन


नवगछिया नगर स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में 20 जून शुक्रवार की दोपहर एक बजे राजद कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित सांसद बुलों मंडल का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।
यह जानकारी नवगछिया नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद बिनोद यादव ने देते हुए बताया कि भाजपा की देश व्यापी चली आँधी के दौरान भागलपुर संसदीय क्षेत्र में राजद का झण्डा बुलंद करने वाले सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलों मंडल का राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। जिसमें क्षेत्र के सभी वरीय कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।