ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शाहनवाज़, अश्विनी चौबे, राम बिलास सहित चिराग भी चल रहे हैं आगे


लोकसभा चुनाव मतगणना में भागलपुर से जहां भाजपा के सैयद शाहनवाज़ हुसैन लगभग 4243 मतों से आगे है। वहीं बक्सर से भाजपा के अश्विनी चौबे भी लगभग 1 लाख 11 हजार 497 मतों से आगे चल रहे हैं। तो आरा से भाजपा के राज कुमार सिंह 1 लाख 18 हजार 171 मतों से आगे चल रहे है।
दरभंगा से कीर्ति आजाद 5 हजार 020 मतों  से, गया से हरी मांझी 99 हजार मतों से, गोपालगंज से जनक राम 1 लाख 40 हजार मतों से आगे हैं।
जमुई से लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान लगभग 84 हजार 489 मतों से आगे हैं। जबकि हाजीपुर से रामबिलास पासवान भी 92 हजार 184 मतों से आगे हैं।