ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : आज बरसाती अमावस्या पर दिन भर हो सकती है बरसात


आज जेठ महीने की अमावस्या है। जिसे बरसाती अमावस्या भी कहा जाता है। इस मौके पर आज सुहागिन महिलायें वट वृक्ष की छाया में जाकर अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ पूजा भी करती हैं। लेकिन इस बार दिन भर बरसात होने के आसार बने हुए हैं।
आज बुद्धवार की अहले सुबह से ही लगातार वर्षा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर लगातार वर्षा होते रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। जिससे मिट्टी के घरों को ज्यादा नुकसान संभव है। वैसे दोपहर में लगभग 1 बजे, 4 बजे और 6 बजे वर्षा रुक सकती है। इसके बाद भी आसमान में बादल छाये ही रहेंगे। वहीं रात में भी वर्षा का संयोग बन रहा है।