ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : आज दिन भर हो सकती है बारिस, चल सकती है कई बार तूफानी हवा


नवगछिया में आज दिन भर हो सकती है बारिस, इसके साथ ही चल सकती है कई बार तूफानी हवा भी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह से दिन भर आसमान में बादल तो रहेंगे ही। सुबह सात बजे से ही बारिस की संभावना है। वैसे सुबह आठ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक तेज हवा या तूफानी हवा के साथ भी बारिस हो सकती है। इसके बाद दोपहर और शाम तथा देर रात भी अच्छी वर्षा का अनुमान है।
इसके साथ ही आज का तापमान कम से कम 26 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री के बीच ही रहने की संभावना है। जबकि कल का भी मौसम भी इसी तरह का रहने का अनुमान लगाया गया है। कल भी वर्षा का अच्छा संयोग है।