ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में भाजपा 25 सीटों पर आगे, सारण से राबड़ी देवी, दरभंगा से कीर्ति आजाद पीछे, हाजीपुर सीट से रामबिलास, नवादा से गिरिराज आगे


एनएनएन, पटना. बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों पर रूझान आने शुरू हो गये हैं. बिहार में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है. मोतिहारी से राधामोहन सिंह 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं. वाल्मिकी नगर से भाजपा और दरभंगा से राजद आगे. वैशाली सीट से रघुवंश प्रसाद सिंह 100 वोटों से पीछे चल रहे हैं.काराकाट से लोजपा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ,  औरंगाबाद से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह और सासाराम से भाजपा उम्मीदवार छेदी पासवान आगे चल रहे हैं   
सारण से राबड़ी देवी पीछे चल रही है. मधुबनी झंझारपुर से भाजपा आगे  शाम तक चुनाव मैदान में उतरे  607 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला हो जायेगा. कीर्ति आजाद दरभंगा से 400 वोटों से पीछे हैं. गया से हरि मांझी 1000 सीटों से आगे चल रहे है.  
बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए मतों की गिनती आज कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 38 मतगणना केंद्रों पर शुरु हुई और प्रारंभिक रुझानों में भाजपा 1 सीट और लोजपा 1 सीट पर आगे चल रही है.
बिहार के प्रवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्षमणन ने बताया कि प्रदेश के सभी मतगणना केंद्रों पर मतगणना कार्य सुबह आठ बजे शुरु होने के साथ डाक मतपत्रों की गणना के बाद लगभग सभी मतगणना केंद्रों पर ईवीएम से प्राप्त मतों की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है. बिहार में 61753 ईवीएम मशीनों से मतों की गिनती होगी.
बिहार के सभी 40 मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसमें अर्धसैनिक बलों की तैनाती शामिल है. संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. मतगणना कार्य के लिए प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वर प्रतिनियुक्त किए गए है
मतगणना कार्य के दौरान अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता के अतिरिक्त प्रत्येक टेबुल पर गणना अभिकर्ता नियुक्त किए गए हैं जो मतगणना प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे.निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा गणना अभिकर्ताओं को फोटोयुक्त पास दिए गए है.
मतगणना अभिकर्ता को प्रत्येक चरण के बाद मतगणना परिणाम से अवगत कराया जाएगा.अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाएगी.मतगणना केंद्र पर कार्यरत मीडिया कर्मियों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी.पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी मतगणना परिणामों की जानकारी प्रत्येक चरण के बाद प्रसारित की जाएगी.मतगणना केंद्र में मौजूद प्रेक्षक, निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को मोबाईल फोन ले जाने की छूट दी गयी है जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार किया जा सकता है.
इनमें दो पूर्व मुख्यमंत्री व 13 विधायक शामिल हैं. पांचवें चरण में सबसे अधिक 118 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पहले चरण में महज  80 उम्मीदवार मैदान में हैं.

मतदान में इस्तेमाल की गयी 61 हजार 753 इवीएम में दर्ज वोटों की गणना की जायेगी. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्षमणन ने बताया कि सूबे में 35 जगहों पर 40 मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. बेतिया, मोतिहारी, मधुबनी, छपरा और पटना में दो-दो लोस क्षेत्रों की मतगणना की जायेगी. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक करने के लिए जेनेसिस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है. इसके माध्यम से मतदान के रुझान व परिणाम को देखा जा सकता है. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मतगणना को देखा जा सकता है.
मतगणना कार्य में 12.4 कंपनी अर्धसैनिक बल की तैनाती की गयी है. हर मतगणना केंद्र पर मतगणना के लिए प्रति विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाये गये हैं. इसके अलावा दो अतिरिक्त टेबल पोस्टल बैलेट के लिए होंगे. मतगणना एजेंट को हर राउंड के बाद टेबल के मतणगना परिणाम से अवगत कराया जायेगा. उम्मीदवार व एजेंट को भी इसकी जानकारी दी जायेगी. हर राउंड के बाद लाउड स्पीकर से इसका प्रसारण भी किया जायेगा. मीडिया को भी हर राउंड के रुझान की जानकारी दी जायेगी.