ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज होने वाली खास हलचल और गतिविधियां


नवगछिया में आज होने वाली खास हलचल और गतिविधियां इस प्रकार हैं-
आज सुबह से ही नवगछिया पुलिस जिला के सभी 466 मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी और पुलिस बल पहुँचने शुरू हो चुके हैं। जहां सुबह 7 बजे से लोग लाइन लगा कर मतदान करेंगे। नवगछिया एसपी शेखर कुमार के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के सारे पुख्ता प्रबंध कर दिये गये हैं।
लोकतन्त्र के इस महापर्व के मौके पर नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत सभी स्कूल, बैंक, डाकघर, सरकारी कार्यालय इत्यादि बंद रहेंगे।
इस मौके पर परिवहन निगम की बसों का परिचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा। जो कल से अपने निर्धारित समय पर चालू हो जाएगा।
वहीं नवगछिया पहुँचने वाली ट्रेनों में आज 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटा एलईटी से आने की संभावना है। वहीं 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस भी अपने समय से लगभग 5 घंटा विलम्ब से आने को सूचित है। जबकि 15646 अप दादर एक्सप्रेस लगभग 4 घंटा लेट से आने की संभावना है। वहीं 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 10 घंटा लेट से आने की संभावना है।