ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय


नवगछिया के स्टेशन रोड स्थित प्रवीण भगत के मकान में मंगलवार को भाजपा के गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र का प्रधान चुनावी कार्यालय खुला।  जिसका वयोवृद्ध भाजपा नेता योगेन्द्र गुप्ता उर्फ़ टाइगर जी ने नारियल फोड़कर विधिवत उदघाटन किया।  इसके अलावा महाराज जी चौक पर भाजपा का नगर चुनाव कार्यालय का भी उदघाटन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, महामंत्री चन्द्र किशोर शर्मा, मंत्री मुकेश राणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश भगत, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल गुप्ता, समसेर आलम, शाहिद रजा, नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, घनश्याम चौधरी, गोपालपुर विधान सभा प्रभारी रुपेश कुमार, तथा बिहपुर विधान सभा प्रभारी प्रणव कुमार यादव, विभांशु मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।