ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में एक महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या


नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में रविवार को एक मंदबुद्धि की महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसका रंगरा पुलिस ने नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र निवासी जय प्रकाश मंडल की शादी सुदा बेटी सत्या देवी ने घरेलू विवाद के कारण कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पिता के अनुसार सत्या की शादी दो साल पहले कर दी गयी थी। जिसके मंदबुद्धि के कारण उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। तब से सत्या माइके में ही रह रही थी।