ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनावी खबर : पांचवें चरण में 121 सीटों पर मतदान शुरू


लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज बारह राज्यों की 121 सीटों के लिये आज मतदान हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश की 11, राजस्थान की 20, बिहार की 7, झारखंड की 6, कर्नाटक की सभी 28 सीटों, मध्य प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 19, ओडिशा की 11, पश्चिम बंगाल की चार, छत्तीसगढ़ की तीन, जम्मू-कश्मीर तथा मणिपुर की एक-एक सीट के लिये वोट डाले जा रहे हैं।
   
बिहार की सात सीटों पर कुल 117 उम्मीदवार हैं, जिनमें चार महिलायें हैं। जिन सात सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मुंगेर, नालंदा, पाटलिपुत्न, पटना साहिब, आरा, बक्सर और जहानाबाद शामिल है। सर्वाधिक 22 उम्मीदवार नालंदा में हैं।
   
झारखंड में 6 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम तथा खुंटी एवं हजारीबाग शामिल हैं। सर्वाधिक 28 उम्मीदवार रांची में है। ओडिशा की 11 सीटों के लिए कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 11 महिला उम्मीदवार हैं तथा 11 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 18,673 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

ओडिशा में पुरी, भुवनेश्वर, ढेंनकाल, कटक, कयोंझार, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाडा तथा जगतसिंहपुर में मतदान हो रहा है।
  
मध्य प्रदेश में 10 सीटों पर कुल 142 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 18,792 मतदान केंद्र हैं। कुल 11 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। सर्वाधिक 19 उम्मीदवार भोपाल में हैं। 

छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। महासमुंद में 27 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है। महासमुंद के अलावा राजंदगांव तथा कांकेट में भी आज मतदान हो रहा है।
       
कर्नाटक में सभी 28 सीटों के लिए 434 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 21 महिला उम्मीदवार हैं। सर्वाधिक 25 उम्मीदवार बंगलुरु में है। कुल निर्दलीय उम्मीदवार 195 हैं। 

राजस्थान में आज श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझनू, जयपुर तथा जयपुर ग्रामीण, अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाडा, चित्तौडगढ़, राजसमंद, कोटा तथा भीलवाड़ा एवं झालावाड़-बरन में मतदान हो रहा है।
       
उत्तर प्रदेश आज रामपुर, मुरादाबाद, अमरोह, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आंवला, संभल, नगीना, बरेली तथा खीरी में मतदान हो रहा है। 

पश्चिम बंगाल में दार्जीलिंग, जलपाईगुडी, कूचबिहार तथा अलीपुरदुआर में मतदान हो रहा है, जबकि जम्मू-कश्मीर में उधमपुर तथा आंतरिक मणिपुर में मतदान हो रहा है।
       
महाराष्ट्र में जिन 19 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मराठवाड़ा की हिंगोली, नांदेड़, बीड़, परभनी, उस्मानाबाद और लातूर सीटें, पश्चिमी महाराष्ट्र की पुणे, बारामती, शिरूर, मवाल, सोलापुर, मढ़ा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और हठकंगाले सीटें, उत्तरी महारष्ट्र की शिरडी और अहमदनगर सीट तथा कोंकण में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीटें शामिल हैं।