भागलपुर मंदरोजा स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में निशान अर्पण करने के लिए नवगछिया से बुद्धवार की सुबह पैदल निशान शोभा यात्रा निकली । जिसमें भारी संख्या में महिला और बच्चे शामिल देखे गए।
यह पैदल निशान शोभा यात्रा नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन से प्रारम्भ हुई थी। जो मेन रोड, स्टेशन रोड, एसपी आवास रोड होते हुए एनएच 31 के रास्ते विकरमशिला पुल को पार कर भागलपुर पहुंची। इस निशान यात्रा का रास्ते में जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया।
जिसका पहला पड़ाव नवगछिया जीरो माइल पर हुआ। जहां श्री श्याम भक्त मण्डल द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद होटल वैभव हाइवे इन परिसर में बाबा का हुक्म नामक संस्था द्वारा भरपूर स्वागत हुआ। वहीं इसके अगले पड़ाव साहू परवत्ता के महेश साहू व धर्मेन्द्र साहू के परिसर में नाइट राइडर्स क्लब द्वारा यात्रियों का जमकर स्वागत किया गया। इसके अलावा रास्ते में नवगछिया की मित्र संघ तथा भागलपुर की श्री श्याम केटरर्स नामक संस्था द्वारा भी सेवा की गयी।
इस दौरान नवगछिया थाना तथा परवत्ता थाना की पुलिस ने अच्छा सहयोग देकर सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करायी। इस यात्रा के दौरान पुलिस कर्मी तथा पदाधिकारी भी साथ साथ चल रहे थे।